फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की गाइडलाइन का गंभीरता से करें पालन : एसएसपी

Thu, 01 Feb 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा के अलावा तमाम तैयारियों में जुटी। इसी के तहत बुधवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव आयोग की गाइडलाइन का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अप्रैल माह में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। इसको लेकर एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में पुलिस के चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दस्तावेज चेक कर तैयारियों की समीक्षा की। पूर्व में हुए चुनाव से संबंधित दस्तावेज भी देखे। एसएसपी ने चुनाव के दौरान फोर्स की उपलब्धता और जिले प्रत्येक थाना क्षत्रों के मतदान केंद्र व चिह्नित संवदेनशील इलाकों की सूची भी देखी है। एसएसपी ने निर्देश दिए कि चुनाव आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा मांगी गई रिपोर्ट निर्धारित समय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने चुनाव के दौरान अन्य जिलों से आने वाले पुलिसकर्मियों व पैरामिलिट्री फोर्स के ठहरने की व्यवस्था की भी जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गई है। जिले भर में पुलिस के अलावा खुफिया विभाग की टीमें भी सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें