नगर निगम में सम्मानित निगम कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेहतर कार्य करने वाले सफाईकर्मियों और सफाई नायकों को नगर निगम के द्वारा सम्मानित किया गया। सफाईकर्मियों को सुरक्षा किट दी गई, जिसमें जैकेट, हेलमेट, साबुन, गलब्स, मास्क आदि थे। साथ ही महिला सफाईकर्मियों को शॉल तथा पुरुष सफाईकर्मियों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया, अपर नगर आयुक्त राजेेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, जेडएसओ राजीव कुमार सहित सभी सफाई निरीक्षक मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि सहारनपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी स्थिति में लाने वाले सफाईकर्मी ही हैं। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि समाज का हर वर्ग सम्मान का हकदार है। सहायक नगर आयुक्त ने शहर को साफ रखने में सफाईकर्मियों की कर्मठता को सराहा। जेडएसओ राजीव कुमार के अनुसार अमन कुमार, नाथीराम, महेंद्र कुमार, दीपक कुमार, विमलेश, गजेंद्र, हृदयराम, राजू, शीला, रेखा, माया, शिमला, प्रदीप, रजनी, रिंकू और दीपा को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल, चंद्रपाल भी मौजूद रहे।