फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: उत्तराखंड की बजाए हरियाणा की सीमा पर बने बहुउद्देश्य हब

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तराखंड के बजाए हरियाणा की सीमा पर बहुउद्देश्य हब बनाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जनपद इकाई से जुड़े व्यापारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुउद्देश्य हब बनाने का सरकार का निर्णय सराहनीय है। इसके बनने से इस क्षेत्र का व्यापार, कारोबार, रोजगार, पर्यटन और आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस बहुउद्देशीय हब को बिहारीगढ़ में उत्तराखंड की सीमा के पास बनाए जाने का प्रस्ताव है। व्यापार मंडल इसे किसी भी दृष्टि से उचित नहीं मानता। उन्होंने कहा कि इससे केवल सहारनपुर से उत्तराखंड जाने वाले लोगों को ही लाभ मिलेगा। हरियाणा की ओर से आ रहे एक्सप्रेस हाईवे से चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के लोगों का आवागमन उत्तराखंड की ओर होता है। इसलिए हरियाणा की सीमा पर बहुउद्देशीय हब बनाना अधिक उपयोगी साबित होगा। प्रस्तावित हब में शॉपिंग माल, किसान हट, किसान फूड कोर्ट, किसान मॉल, फूड प्रोसेसिंग सुविधाएं, सब्जी, फल, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, मेडिसन स्टोर, ओडीओपी उत्पाद. पर्यटक सुविधाएं आदि होने से बहुउद्देशीय हब का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। यहां जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, राजीव अग्रवाल, मेजर एसके सूरी, पवन गोयल, रमेश डाबर, कर्नल संजय मिड्ढा, संदीप सिंघल, गुलशन नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें