फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव को दी भावभीनी श्रद्घाजंलि

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुलायम सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि सपा संस्थापक समाज के वंचितों और शोषितों की प्रखर आवाज थे। उनका जीवन किसानों, मजदूरों और पिछड़ों की बेहतरी के लिए समर्पित रहा।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सपा के महानगर अध्यक्ष आजम शाह ने कहा कि नेताजी का दुनिया से जाना समाज के बहुत बड़े वर्ग का नुकसान है। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि वे हमेशा समाज के वंचितों, शोषितों की आवाज बने रहे। वरिष्ठ नेता अब्दुल गफूर, हसीन कुरैशी एवं महजबी खान आदि ने भी विचार रखे।
फहाद सलीम, राजपाल दीक्षित, रूबी, राजकुमार प्रधान, जिंदा हसन, रामकुमार विश्वकर्मा, वेदपाल पटनी आदि रहे।
आदर्श विहार में अपने आवास पर आयोजित शोकसभा में सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन ने सपा संस्थापक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सपा संस्थापक ने जीवन भर किसानों, वंचितों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया। प्रवीण बांदूखेड़ी, अब्दुल गफूर, राव सुहैल, आकाश खटीक आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

पार्षद आसिफ अंसारी के कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और जिलाध्यक्ष राव केसर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव चौधरी चरण सिंह एवं डॉ. लोहिया की विचारधाराओं के सच्चे अनुयायी थे। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरर्णीय क्षति है। नगर अध्यक्ष रमेश चौहान, मो. आसिफ, फखरुल इस्लाम, राव फरमान, विशाल कांबोज, पंकज चौधरी, सलीम गुर्जर, कसीम मिर्जा आदि मौजूद रहे।
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से सिविल कोर्ट सभागार में आयोजित शोकसभा में मुलायम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर, महासचिव नितिन कुमार शर्मा आदि ने विचार रखे। रामपाल शर्मा, विक्रम सैनी, देवेंद्र सिंह पंवार, गजेंद्र सिंह, सतीश चौधरी, कुलदीप त्यागी, सतीश रोड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें