छुटमलपुर। नगर निवासी मुजतबा एडवोकेट तीसरी बार कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव बने हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई सूची में मुजतबा मलिक का नाम होने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। मुजतबा को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नजदीकी माना जाता है। इस दौरान मुजतबा मलिक ने कहा कि जमीनी लोगों को पार्टी में उचित प्रतिनिधित्व मिलने पर ही कांग्रेस मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड सहित जिन राज्यों में चुनाव है वहां पार्टी पिछड़े, दलित अल्पसंख्यकों को अपने साथ बहुमत में जोड़ने का अभियान चलाएगी। इस दौरान अब्दुल हसीब, मनोज चौधरी, प्रधान नासिर अली, फरमान मलिक, रामबीर चौधरी, अरशद एडवोकेट, परवेज मलिक, महबूब तलहेड़ी आदि रहे।