फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे की बूंदाबांदी से शहर भर में कीचड़ और जलभराव

विज्ञापन
सहारनपुर में सुबह से ही बदला मौसम हुई रात लाइट जलाकर कोर्ट रोड पर वाहनो पर जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। करीब चार घंटे की हल्की बूंदाबांदी से शहर में कीचड़ और जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा। उधर, बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जिसके बाद लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली। शाम के समय भी आसमान बादलों से घिरा हुआ था। रविवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो लगातार होते हुए दोपहर करीब 12 बजे तक चली। इसके बाद बादल छंट गए। अपराह्न करीब तीन बजे शहर में धूप निकल आई, लेकिन शहर के उत्तर दिशा यानी बेहट रोड क्षेत्र में करीब आधा घंटे तक बूंदाबांदी हुई। शाम के समय फिर से आसमान बादलों से घिर गया। उधर, बारिश की वजह से कलक्ट्रेट जैन कॉलेज रोड वाले हिस्से, नगर निगम परिसर, दिल्ली रोड स्थित हसनपुर, नवीन नगर, ओजपुरा, 100 फुटा रोड, नंदपुरी कॉलोनी, विस्लन का बाग, मानकमऊ, प्रकाशलोक कॉलोनी, रामविहार कॉलोनी, चक देवली आदि जगहों पर जलभराव हुआ। एसएएम इंटर कॉलेज के पास रामनगर को जाने वाले मार्ग पर सड़क धंस गई। इसके अलावा अंबाला रोड और देहरादून रोड पर सीवर लाइन की वजह से खोदी गई सड़क पर मिट्टी पड़ी होने की वजह से कीचड़ हो गया। कीचड़ के बीच से वाहन खासकर दुपहिया वाहन, लेकिन निकलने में लोगों को परेशानी हो रही। कई बाइक सवार फिसलकर गिर भी गए। उधर, बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। 12 एमएम बारिश दर्ज की गई।
फसलों के लिए अच्छी है बारिश
जनपद में बीते करीब 15 दिन से अच्छी बारिश नहीं हो रही है। कहीं बारिश होती है तो कहीं धूप निकली रहती है। ऐसे में धान और गन्ना किसान बारिश होने की प्रार्थना कर रहे थे। शनिवार को करीब चार घंटे हुई बूंदाबांदी से धान और गन्ना किसानों के चेहरे खिल गए। इन दिनों की बारिश फसलों के लिए अच्छी बताई जा रही है।

सहारनपुर में बरसात के दौरान घंटाघर से लेकर देहरादून रोड पर हुआ कीचड़ से होकर जाते वाहनो पर जाते ल?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बरसात के दौरान कोर्ट रोड पर हुआ कीचड़ से होकर जाते वाहनो पर जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बरसात के चलते सर्किट हाउस रोड पर हुआ जलभराव से होकर जाते वाहनो पर जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें