फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कानून की पढ़ाई के लिए एमएसयू को मिली बीसीआई की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय को 26 दिसंबर 2022 को बीसीआई (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) से मान्यता मिल गई है। अब विश्वविद्यालय ने तीन और पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहे महाविद्यालयों और निजी संस्थानों से बीसीआई की मान्यता का प्रमाणपत्र 29 दिसंबर 2022 तक विश्वविद्यालय में जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि तीन और पांच वर्षीय एलएलबी में प्रवेश करने के इच्छुक महाविद्यालयों और निजी संस्थानों को चाहिए कि वह मान्यता का प्रमाणपत्र जमा कर दें। क्योंकि बिना बीसीआई की मान्यता वाले महाविद्यालयों और संस्थानों को एलएलबी में प्रवेश लेने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर तक प्रमाणपत्र जमा कराना इसलिए जरूरी है, क्योंकि कुलपति ने 30 दिसंबर को मेरिट लिस्ट जारी करने को कहा है।
पीएचडी के लिए 30 तक करें आवेदन
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने पीएचडी यानी शोध में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की हुई है। शोध करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 23 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया था। विश्वविद्यालय के शोध समन्वयक प्रोफेसर मुकेश चंद ने बताया कि विश्वविद्यालय ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दी है। यानी इच्छुक अभ्यर्थी अब 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें