फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छुटमलपुर में होगा एमएसपी गारंटी मोर्चा का चिंतन शिविर

विज्ञापन
छुटमलपुर में चिंतन शिविर की रणनीति बनाते किसान नेता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और किसान मजदूर यूनियन लठैत की संयुक्त बैठक में एमएसपी गारंटी मोर्चा के चिंतन शिविर में रणनीति बनाई गई। बैठक में 18 दिसंबर को मोर्चा अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह की अगुवाई में देहरादून कूच का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यूनियन के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में किसान मजदूर यूनियन लठैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि 18 दिसंबर को बड़ी संख्या में किसान देहरादून में होने वाले एमएसपी गारंटी मोर्चा के सम्मेलन में भागेदारी करेंगे। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को फतेहपुर में लठैत के जिला प्रभारी वाजिद अली के कैंप कार्यालय पर पश्चिमी यूपी का चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें सरदार बीएम सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यहां से पश्चिमी यूपी के जिलों में प्रत्येक किसान परिवार से एक सदस्य को एमएसपी गारंटी मोर्चा में शामिल करने की रणनीति बनाई जाएगी।
बैठक में लठैत के तहसील प्रभारी कुशल सिंह कांबोज, सुशील यादव, राजेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेंद्र राणा मिंटू, जिला प्रभारी वाजिद अली, मजदूर संगठन के युवा जिला अध्यक्ष विश्व त्यागी, आईटी सेल जिलाध्यक्ष सागर सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सैनी, जिला सचिव ब्रजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष आईटी सेल मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें