फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सितंबर को होगी आंदोलन की घोषणा: भगत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन (वर्मा) के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 14 सितंबर को मंडलायुक्त कार्यालय से गन्ना किसान बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक चौधरी बख्तावर सिंह के नेतृत्व में आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

हलगोया में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते देश आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। आम जनता की क्रय शक्ति लगातार घट रही है। देश में आर्थिक आजादी लाने के लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा। इसकी शुरुआत 14 सितंबर मंडलायुक्त कार्यालय से की जाएगी। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। डॉ. अशोक मलिक और ऋषिपाल प्रधान ने किसानों से बड़ी संख्या में 14 सितंबर को मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम अहमदपुर, बहादरपुर, पठानपुरा आदि में भी जनसंपर्क किया। इस दौरान सिकंदर, इस्लाम, सोमप्रकाश प्रधान, मंजूर अहमद, राशिद, जुनेद अरशद, अब्दुल कय्यूम, जियाउल हक, अमजद, राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें