फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व शेखुल हदीस की पुत्रवधू व पौत्र की मौत से नगर में शोक

Thu, 18 May 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। राजस्थान के अलवर में हुए सड़क हादसे में इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के पूर्व शेखुल हदीस स्व. मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी की पुत्रवधू व पोते की मौत हो गई। हादसे को लेकर नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों का उनके आवास पर जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

मोहल्ला अंदरुन कोटला निवासी स्व. मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी के बेटे मौलाना अहमद सईद की पत्नी राशिदा (38), भाई अब्दुल्ला, बेटे हफीज (18) व चार बच्चों के साथ पालनपुर (गुजरात) से देवबंद आ रहे थे। बताया जाता है बुधवार की सवेरे पांच बजे जब वह राजस्थान में अलवर हाईवे पर पहुंचे तो अचानक चालक अब्दुल्ला को नींद की झपकी आ गई। जिससे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा कर लटक गई। हादसे में राशिदा और बेटे हफीज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर घायल बताए गए हैं। हादसे की खबर से परिवार और नगर में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते मुफ्ती सईद के आवास पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। हादसे पर दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ के जिम्मेदारों सहित उलमा ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें