उत्तराखंड की साढ़े बारह हजार फीट केदारकांटा ट्रेकिंग चोटी पर तिरंगा फहराते रिहान अली।
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट। मरवा गांव निवासी पर्वतारोही रिहान अली ने उत्तराखंड की 12500 फीट ऊंची केदार कांटा ट्रेकिंग चोटी फतेह की है। रिहान की इस इस उपलब्धि से उनके परिजनों में खुशी की लहर है। रिहान ने बताया कि उसने कड़कड़ाती ठंड में इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन की 26 लोगों की टीम के साथ केदार कांटा चोटी के लिए 27 दिसंबर को सांकरी बैस कैंप से चढ़ाई शुरू की थी। बर्फबारी के चलते उन्हें इसी कैंप में रुकना पड़ा। इस दौरान उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद 29 दिसंबर को उन्होंने चोटी फतेह कर राष्ट्रगान गाते हुए तिरंगा फहराया। इसके बाद 30 दिसंबर को वे अपनी पूरी टीम के साथ बैस कैंप वापस पहुंचे।