बड़गांव। तीन बच्चों की मां एक बच्चे को साथ लेकर अपने घर से फरार हो गई। पीड़ित ससुर ने पुत्रवधू को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्रवधू घर पर अकेली थी। इसी बीच इस्लामनगर के एक गांव के तीन युवक घर पर आए और उनकी पुत्र वधू को बहला फुसलाकर भगा ले गए। विवाहिता अपने तीन बच्चों में से डेढ़ साल के एक बच्चे को साथ लेकर गई है। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद