सहारनपुर। कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद मामले को लेकर कमेटी ने जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल की है। अदालत ने मामले पर सोमवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अदालत ने सिटी मजिस्ट्रेट के निर्णय पर स्टे लगाने से इन्कार कर दिया। मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख दी है। दरअसल, 16 जुलाई को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद को अवैध करार देते हुए 30 दिनों का समय दिया था, साथ ही 6.41 करोड़ रुपये का अर्थदंड भी लगाया था। निर्णय आने के बाद मस्जिद पक्ष ने जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल की। याचिका दाखिल के होने के बाद राजस्व अधिवक्ताओं ने भी कैविएट लगाई। सोमवार को जिला जज की अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए 23 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। मामले की पैरवी शासकीय अधिवक्ता विनय सिंह चौहान और सहायक शासकीय अधिवक्ता अवनीश त्यागी ने की।