फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडल में दो लाख से अधिक किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल में दो लाख से अधिक किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी
विज्ञापन

सहारनपुर। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले किसानों के लिए अपने खातों की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। मंडल के तीन जनपदों में 681400 पंजीकृत किसानों में से अभी तक 481223 ने ही ई-केवाईसी कराई है। 200177 किसानों की ई-केवाईसी अभी भी लंबित है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।
भारत सरकार किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष देती है। जिसे दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। यह धनराशि किसानों के खाते से सीधे ट्रांसफर होती है। इस योजना का लाभ पात्र लोगों को मिले, इसके लिए इसमें पारदर्शिता बरती जा रही है। इसके लिए लाभ पाने वाले किसानों के लिए केंद्र सरकार ने खाते की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। जिससे अपात्र किसानों को चिह्नित कर न सिर्फ उनकी सम्मान निधि पर रोक लगाई जाए बल्कि प्राप्त की गई धनराशि की वसूली भी हो सके। कृषि विभाग ने मृतक, आयकर दाता सहित अन्य अपात्र किसानों से प्राप्त की गई धनराशि की वसूली शुरू कर रखी है। भारत सरकार किसानों की ई-केवाईसी कराने की अवधि बढ़ा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले किसानों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। उनका आधार कार्ड से सत्यापन कराया जा रहा है। जिससे अपात्रों को इस योजना के लाभ से वंचित किया जा सके। अभी तक मंडल के 200177 किसानों की ई-केवाईसी लंबित है। उम्मीद है कि किसान जल्द ही ई-केवाईसी करा लेंगे। - डॉ. वीरेंद्र कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक।
मंडल में ई-केवाईसी करा चुके किसानों की स्थिति
जनपद किसान ई- केवाईसी
सहारनपुर 307836 226013
मुजफ्फरनगर 246628 165917
शामली 126936 89293
योग 681400 481223
नोट: कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें