फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अस्पताल में घुसकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। बाजोरिया रोड पर एक अस्पताल में नौकरी करने वाली युवती के साथ युवक ने अस्पताल में घुसकर छेड़छाड़ की, जिसे थाना जनकपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र में रहने वाली युवती थाना जनकपुरी क्षेत्र में स्थित अस्पताल में नौकरी करती है। युवती ने बताया कि गांव ताहरपुर निवासी आलम उसे कई दिनाें से परेशान कर रहा था। ड्यूटी पर जाते समय और घर लौटते समय उसका पीछा करता था। बुधवार शाम आरोपी अस्पताल में घुस गया और उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। मौके पर अस्पताल के डाॅक्टर और स्टाफ एकत्र हो गया। सभी ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद थाना जनकपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी, जिसमें आरोपी युवती के साथ छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करने के साथ जातिसूचक शब्द भी कह रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी की 20 दिन पूर्व ही शादी हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें