फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने वाले मो. शफी खां का इंतकाल

Wed, 21 Feb 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मोहम्मद शफी खां (फाइल फोटो)। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कबड्डी और खो-खो खेल के खिलाड़ी तथा स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने वाले बन्हेड़ा खास गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति मो. शफी खां का 105 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल पर नेताओं और ग्रामीणों ने दुख जताया है। मो. शफी खां के पौत्र चिकित्सक आमिर राव ने बताया कि दादा बन्हेड़ा गांव के सबसे उम्र दराज व्यक्ति थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा भी लिया और वह वह कबड्डी और खो-खो खेल में महारत रखते थे। देर शाम गांव के ही कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, राव मशकूर, कारी राव साजिद, अकमल, राव आकिल, आरिफ सिद्दीकी, मो. इरफान, राव अरशद आदि ने उनके इंतकाल पर गहरा दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें