शाकंभरी। मायपुर रूपपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मोहल्ला कक्षा चलाई गई। इसमें प्रधानाध्यापिका मित्तो देवी एवं सहायक अध्यापिका वंदना सैनी द्वारा बच्चों को कार्यपत्रक देने के साथ ही दिनचर्या संबंधी टिप्स दिए। इसी क्रम मे बच्चों को हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करने की सलाह दी। सब्जियों को अचार के रूप में कैसे संरक्षित किया जाए। इसके बारे में भी विस्तार से बताते हुए मूली, गाजर, गोभी, हरी मिर्च,अदरक का मिश्रित अचार बनाना सिखाया गया। उन्होंने बताया कि इन दिनों सब्जियां सस्ती है। इसलिए यह अचार बनाना इस समय बहुत सस्ता पड़ेगा और स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होता है। अभिभावकों ने पढ़ाई के साथ साथ बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के प्रयास को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।