फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: साढ़े तीन घंटे अंधेरे में डूबी रही विधायक की काॅलोनी

विज्ञापन
नगर विधायक का क्षेत्र अंधेरे में डूबा
विज्ञापन
-घंटाघर उपकेंद्र पर सीटी फटने से बिजली आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन

-यार्ड में काम करते लाइनमैन को भी लगी चोट, ले जाया गया अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। घंटाघर उपकेंद्र पर सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) फटने से नगर विधायक की काॅलोनी सहित पांच से अधिक काॅलोनियां साढ़े तीन घंटे तक अंधेरे में डूबी रही। यार्ड में काम करते समय लाइनमैन को भी चोट लगी। उमस भरी गर्मी में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार की रात घंटाघर बिजली उपकेंद्र पर अचानक से सीटी फट गई। इससे जुड़े गोविंद नगर, रामनगर, पठानपुरा, खानआलमपुरा, ताकिया, कोर्ट रोड, अंबाला रोड, रेलवे रोड सहित आदि मोहल्लों में बिजली रात रात बजे चली गई थी। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली सुचारु करने के लिए यार्ड में काम कर रहे लाइनमैन फुरकान नीचे गिर गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं आने से गर्मी में लोग बेहाल रहे। काॅलोनियों में अंधेरा छा गया। इसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने जैसे-तैसे ही उपकेंद्र में सीटी को ठीक कराया और रात करीब 11 बजे जाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई गई। उधर, बृहस्पतिवार को मानकमऊ बिजली उपकेंद्र से जुड़े नवादा रोड, वेद विहार आदि काॅलोनियों में भी एक से दो घंटे तक बिजली नहीं आई। अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बीती रात घंटाघर उपकेंद्र पर सीटी फट गई थी, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें