फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया नागादेव नदी की पुलिया का शिलान्यास

विज्ञापन
नागादेव नदी की पुलिया का शिलान्यास करते विधायक आशु मलिक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने लखनौती खुर्द और दतौली मुगल के बीच से गुजर रही नागा देव नदी के तीन दशक से टूटे पड़े रपटे की जगह पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

देहात विधान सभा क्षेत्र के गांवों के बीच से गुजर रही नागादेव नदी पर बना रपटा तीन दशक पूर्व टूट गया था। इसके बाद इसकी किसी भी जनप्रतिनिधि ने सुध नहीं ली। बरसात के मौसम में पानी आने की दशा में ग्रामीणों को खासी परेशानी होती है। ग्रामीण लंबे समय से इस पर पुलिया के निर्माण की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को विधायक आशु मलिक ने इस पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अपने विधान सभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में वे कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।
इस दौरान रोहित राणा, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, मजाहिर हसन मुखिया, अब्दुल वाहिद, राव नदीम, राव शहादत अली, राव रहीस, राव मुजम्मिल, राव साकिब, सरफराज बीडीसी, अबरार, पूर्व प्रधान महफूज, तालिब मलिक, आरिफ मुखिया, मुसा कुरैशी आदि मौजूद रहे। पुलिया के बनने से लखनौती खुर्द जनता रोड के गांवों का दतौली मुगल, बिशनपुर, अल्हेडी, बढेडी घोघू, बेहड़ा संदल सिंह, संबलहेड़ी, चमारीखेड़ा, बुढ्ढाखेड़ा आदि गांवों तक आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें