- मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षा का कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षार्थियों की छूटी हुई प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाएं नौ से 12 अगस्त तक होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है।
जेवी जैन कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. पंकज गुप्ता ने बताया कि नौ अगस्त की सुबह नौ बजे से बीए पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर की शिक्षा शास्त्र तथा सुबह 9:30 बजे से बीए पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर की चित्रकला विषय की परीक्षा होगी। दस अगस्त की सुबह सात बजे से बीएससी पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के छात्र भौतिक विज्ञान विषय, सुबह आठ बजे से एमए पहले सेमेस्टर के छात्र चित्रकला की परीक्षा देंगे। सुबह 9:30 बजे से बीएससी पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के छात्र रसायन विज्ञान तथा सुबह दस बजे से बीएससी तीसरे सेमेस्टर के छात्र कंप्यूटर साइंस की परीक्षा देंगे। 11 अगस्त की सुबह सात बजे से एमएससी पहले सेमेस्टर के छात्र भौतिक विज्ञान, सुबह नौ बजे से बीए पहले और तीसरे सेमेस्टर के छात्र राजनीति शास्त्र तथा बीए पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के छात्र भूगोल की परीक्षा देंगे।
आगामी 11 अगस्त को सुबह दस बजे से बीएससी पहले समेस्टर और एमएससी पहले सेमेस्टर की गणित, एलएलबी दूसरे सेमेस्टर की विधि, बीएससी तीसरे सेमेस्टर की गृह विज्ञान, बीकॉम दूसरे सेमेस्टर की वाणिज्य की परीक्षा होगी। 11 अगस्त में ही सुबह 10:30 बजे एमए तीसरे सेमेस्टर के छात्र अर्थ शास्त्र की परीक्षा देंगे। 12 अगस्त की सुबह नौ बजे बीए पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के छात्र समाजशास्त्र और बीए पहले और दूसरे सेमेस्टर के छात्र शारीरिक शिक्षा की परीक्षा देंगे। इसी दिन सुबह दस बजे बीएससी दूसरे सेमेस्टर के छात्र भू-गर्भ विज्ञान और 10:30 बजे से एमए तीसरे सेमेस्टर के छात्र इतिहास की परीक्षा देंगे।
दस से 12 अगस्त तक सुबह आठ बजे से एमए पहले सेमेस्टर की चित्रकला तथा 11 और 12 अगस्त को सुबह नौ बजे से बीए पहले और दूसरे सेमेस्टर की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी।