फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। बाइक सवार बदमाशों ने गांव लौट रहे युवक को बुधवार शाम गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

नकुड़ के गांव बाधी निवासी शेखर (22) पुत्र बिजेंद्र एक अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर नानौता की ओर से आ रहा था। वह गंगोह में नई अनाज मंडी के नजदीक पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली शेखर की पीठ में लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायल को तत्काल सीएचसी भेज दिया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं, सीओ चंद्रपाल शर्मा का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें