फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: देवबंद में बड़ी वारदात, दो छात्रों को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, मचा हड़कंप

Sat, 17 Dec 2022 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में दो छात्रों को दिनदहाड़े गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में दिनदहाड़े बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां कोतवाली क्षेत्र में भायला-कुरडी मार्ग पर तीन बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उनका  कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार भायला निवासी और भायला इंटर कॉलेज के छात्र सिद्धार्थ (17) पुत्र प्रमोद और विनय (18) पुत्र राकेश शनिवार दोपहर कुरडी मार्ग पर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने सामने से आकर उन पर फायरिंग कर दी। हमले में गोली लगने से दोनों छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। 

यह भी पढ़ें: Meerut: पुरुष टॉयलेट में फंसा था नवजात का खून से लथपथ शव, देखने वालों की कांप गई रूह, निर्दयी मां की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रामकरण ने बताया कि सिद्धार्थ के पैर में और विनय के पेट में गोली लगी है। देवबंद से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों छात्र पैदल आ रहे थे। जबकि हमलावर बाइक पर सवार थे, जिन्होंने नकाब लगा रखा था। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें