सहारनपुर। प्रदेश सरकार में कृषि और जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सोमवार को सहारनपुर आएंगे। वह सुबह चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन से यहां पहुंचेंगे और इसके पश्चात सर्किट हाउस जाएंगे। वहां से साढ़े दस बजे सरसावा क्षेत्र स्थित गांव बीराखेड़ी में सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात गंगोह क्षेत्र के गांव बलवंतपुर में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि वे गंगोह विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भी बैठक करेंगे।