फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री की वृद्धि, दिन भर रही धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम लगातार मिजाज बदल रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं दिन भर खिली धूप रही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हल्का कोहरा रहा। देहात क्षेत्र में दृश्यता 500 से 600 मीटर की रही। समय से धूप निकलने के बाद कोहरा छट गया और दिन भर धूप निकली। न्यूनतम तापमान जो मंगलवार को 13 डिग्री सेल्सियस था, वह बढ़कर 13.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान मंगलवार के समान 24 डिग्री सेल्सियस ही रहा। उधर, नवंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान की वृद्धि हैरान करने वाली है। मौसम वैधशाला के प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि बीते वर्षों में अभी तक बारिश हो जाती थी, जिसके बाद सर्दी बढ़ती थी, लेकिन अभी तक बारिश नहीं होने की वजह से केवल सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है। अगले सप्ताह भर मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें