फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस डिवाइडर से टकराई, 12 श्रद्धालु घायल

Thu, 12 Jun 2025 01:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पंचकूला-देहरादून नेशनल हाईवे पर लाखनोर टोल प्लाजा के पास एक मिनी बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पंचकूला-देहरादून नेशनल हाईवे पर लाखनोर टोल प्लाजा के पास एक मिनी बस डिवाइडर से टकरा गई। यह बस हरिद्वार से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी हुई थी। हादसे में दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। बस में कुल 21 श्रद्धालु सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कैथल जिले के थाना पुंडरी के गांव फतेहपुर निवासी विक्रम सिंह अपने गांव के लोगों को मिनी टूरिस्ट बस से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए ले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब सभी श्रद्धालु लौट रहे थे, तभी करीब सुबह 10 बजे लाखनोर टोल के पास उनकी मिनी बस डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में बस ड्राइवर कुलदीप सहित वीरमति, सन्तरो, सुन्नण देवी, जयपाल, रामनिवास समेत दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में पुलिस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित भी हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें