सहारनपुर, चिलकाना। जय भीम नि:शुल्क कोचिंग सेंटर के तत्वावधान में आयोजित समारोह में एससी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
रविवार को सुलतानपुर के एक सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन का पालन करना जरूरी है। जब हम अनुशासन को छोड़ देते हैं, तो हमें मनचाही सफलता नहीं मिलती है। चेयरमैन अकबर कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद ने भी सम्मानित किए जाने वाले छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आयोजन में दिनेश कुमार, बीसी राम, अमरत लाल, मुकेश कुमार, ईसम सिंह, मांगेराम, मा. संदीप कुमार, मा. सुखदेव सिंह, राजेश राजू, नितिन बौध, गोतम प्रसाद आदि का सहयोग रहा। अध्यक्षता मा. मेघपाल सिंह और संचालन आकाश काशी ने किया। संवाद