- हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा
- कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत नौ से 15 अगस्त तक मेरी माटी-मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसमें सुंदर कलश तैयार करने वाले पुरस्कृत किए जाएंगे। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक जनपदवासी की मुख्य भूमिका होनी चाहिए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में मेरी माटी-मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि नौ अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, विकासखंड, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, निगम, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पंच-प्रण की शपथ दिलाई जाएगी। इसी के साथ पंच प्रण की शपथ लेते हुए भारत सरकार की वेबसाइट merimaatimeradesh.gov.in पर सामूहिक और एकल सेल्फी अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीयता की भावना के साथ गत वर्ष की भांति झंडों को फहराया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ विजय कुमार, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, पीडी डीआरडीए प्रणय कृष्ण, डीपीआरओ आलोक शर्मा, आईआईए के चैप्टर चेयरमैन सुरेश खन्ना, शीतल टंडन, अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।