संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बेहट क्षेत्र केे कुछ लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निजी भूमि के खनन पट्टों के आवंटन की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि बेहट क्षेत्र में खनन के पट्टे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को दिए जा रहे हैं। शाहपुर निवासी नीटू सिंह आदि ने मंगलवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि खनन विभाग की ओर से कुछ लोगों को सबसे ज्यादा निजी भूमि के पट्टे स्वीकृत किए गए हैं। जो नियम विरुद्ध हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से निजी भूमि के इन पट्टों की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मांगेराम, पप्पू, महेंद्र, पवन, सुंदर, रमेश आदि मौजूद रहे।