फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दारुल उलूम पहुंची राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य

Wed, 08 Nov 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दारुल उलूम की लाइब्रेरी में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखतीं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सय्य
विज्ञापन
देवबंद। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सय्यद शहजादी ने मंगलवार को दारुल उलूम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी से मुलाकात की, साथ ही यहां दी जानी वाली शिक्षा के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सय्यद शहजादी ने संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी और नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों जिममेदारों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। साथ ही उन्होंने संस्था में दी जा रही नि:शुल्क शिक्षा, छात्रों को पढ़ाए जाने वाले कोर्स और उनके रहन सहन की जानकारी दी। मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य को जंग-ए-आजादी में दारुल उलूम और उलमा-ए-देवबंद की कुर्बानियों के बारे में विस्तार से बताया। इसके उपरांत सय्यद शहजादी ने लाईब्रेरी में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा और उनकी जानकारी ली। साथ ही वह मस्जिद रशीदिया सहित संस्था की विभिन्न इमारतों का भी देखने पहुंचीं। इसमें एसडीएम अंकुर वर्मा, इंस्पेक्टर सूबे सिंह सहित संस्था के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें