फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 3.7 करोड़ में मेला गुघाल और 30.11 लाख में म्हाड़ी का ठेका छूटा

Tue, 03 Sep 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मेला गुघाल के टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। मेला गुघाल का ठेका 3,07,80,360 करोड़ रुपये में छोड़ा गया है, जो बीते वर्ष से से 37 लाख रुपये अधिक हैं। इसके अलावा म्हाड़ी परिसर का ठेका 30.11 लाख रुपये में छूटा।
विज्ञापन


अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि बीते वर्षों के मुकाबले मेला गुघाल ठेके से इस वर्ष 37 लाख रुपये से अधिक की आय हुई है। इस वर्ष मेला गुघाल ठेका तीन करोड़ सात लाख 80 हजार 360 रुपये में सहारनपुर की ही फर्म बीएमसी कॉन्ट्रेक्टर के नाम छोड़ा गया है। म्हाड़ी के ठेके से भी इस वर्ष करीब 3.5 लाख रुपये की अधिक आय हुई है। म्हाड़ी का ठेका बीते वर्ष 26 लाख 51 हजार रुपये में छोड़ा गया था, जबकि इस वर्ष 30 लाख 11 हजार एक सौ रुपये में छोड़ा गया है। नगरायुक्त संजय चौहान के दिशा निर्देशन में मेला गुघाल ठेके की निविदा प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। छड़ी मेला 13 सितंबर से तथा मेला गुघाल 16 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें