संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रिजर्व पुलिस लाइंस में 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स और साइकिलिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। दूसरे दिन मेरठ जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे दिन 20 हजार मीटर वॉकचाल, दस हजार मीटर वॉकचाल, साइकिल दौड़ आदि स्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता में जोन के आठ में से सात जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। दूसरे दिन के खेल के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर, सुनील कुमार नेगी, सुदेश कुमार के अलावा प्रशिक्षक लाल धर्मेंद्र प्रताप, योगेंद्र यादव, अनिल कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
- यह रहे परिणाम
- 20,000 मीटर वॉकचाल पुरुष
स्थानविजेता खिलाड़ीजनपद
पहला विशांत राणामेरठ
दूसराअमित कुमारगाजियाबाद
तीसराअमित कुमारहापुड़
- डेकाथलॉन पुरुष
स्थानविजेता खिलाड़ीजनपद
पहलाविनीत कुमारगाजियाबाद
दूसराललितमेरठ
तीसरायुकेशहापुड़
- 20,000 मीटर वॉकचाल महिला
स्थानविजेता खिलाड़ीजनपद
पहलाकामिनीहापुड़
दूसरायशोदाबागपत
तीसरापूजाहापुड़
- 10,000 मीटर वॉकचाल महिला
स्थानविजेता खिलाड़ीजनपद
पहलामीना चौधरीबागपत
दूसरामीनामेरठ
तीसरागीतागाजियाबाद
- 20 किमी साइकिल रेस महिला
स्थानविजेता खिलाड़ीजनपद
पहलाआरतीमेरठ
दूसराबुलबुलसहारनपुर
- 20 किमी साइकिल रेस पुरुष
स्थानविजेता खिलाड़ीजनपद
पहलासैयद बुरहान अलीमेरठ
दूसराअतुलमेरठ
तीसराजितेंद्रगाजियाबाद
- 40 किमी साइकिल रेस पुरुष
स्थानविजेता खिलाड़ीजनपद
पहलाकेशव शर्मागौतमबुद्धनगर
दूसरारियाजुद्दीनमेरठ
तीसरामुकुलगौतमबुद्धनगर
- 5000 मीटर दौड़ महिला
स्थानविजेता खिलाड़ीजनपद
पहलादीपा चौहानसहारनपुर
दूसरा रवितागाजियाबाद
तीसराअंजूगाजियाबाद
- 5000 मीटर दौड़ पुरुष
स्थानविजेता खिलाड़ीजनपद
पहला रामबाबूहापुड़
दूसरासुरेंद्रमेरठ
तीसरा- पुष्पेंद्रमुजफ्फरनगर