मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
सहारनपुर, नानौता। नगर निवासी 60 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली वस्तु खाने के चलते मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक किया। वही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।