फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एचआईवी की रोकथाम और इलाज को लेकर चिकित्साधिकारियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, समय पर जांच और संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्साधिकारियों के लिए एक दिवसीय संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। इसमें चिकित्साधिकारियों को एचआईवी संक्रमण की पहचान, बचाव, जांच, काउंसिलिंग और उपचार से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अवंतिका वाजपेयी, डॉ. मनीष शर्मा और राजेश रंजन ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (एनएसीपी) की संरचना और एचआईवी संक्रमण की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। चिकित्साधिकारियों को बताया गया कि संक्रमण की रोकथाम के साथ समय पर जांच और उचित काउंसिलिंग बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में सीएमओ डॉ. शेर सिंह कक्कड़, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. सूर्यप्रकाश गंगवार, अमित कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें