दुकानें खुलवाने की मांग
देवबंद। चिकन मीट व्यापारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें डीएम से मीट की दुकानों को खुलवाने की मांग की।
वरिष्ठ समाजसेवी सलीम कुरैशी के नेतृत्व में मीट व्यापारियों ने मंगलवार को तहसील में एसडीएम देवेंद्र पांडेय को सौंपे ज्ञापन में बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सरकार के आदेशों का पालन कर मीट की दुकानें पिछले तीन माह से बंद हैं। दुकानों के बंद रहने से व्यापारियों के परिवार आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। इनके पास अपने परिवार का पालन पोषण करने का कोई दूसरा साधन नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य बाजारों को प्रशासन ने शासन की गाइड लाइन व निर्देशों का पालन कराकर दुकानें खुलवाई हैं, उसी प्रकार सोशल डिस्टेंस व सरकारी आदेश का पालन कर उनकी दुकानें भी खुलवाई जाए। ताकि वे भी अपने परिवार का सही तरीके से पालन पोषण कर सके। ज्ञापन देने वालों में कलीम कुरैशी, मंजूर अंसारी, तसलीम कुरैशी, नसीम अंसारी, महबूब अंसारी, आसिफ कुरैशी, आरिफ कुरैशी, रिहान कुरैशी, असलम कुरैशी, शाहनवाज अंसारी आदि रहे।