फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एमसीआई ने मेडिकल काॅलेज को पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की 29 सीटें की आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी को नेशनल मेडिकल काउंसिल द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए विभिन्न विभागों में 29 सीटें आवंटित की गई है। पीजी सीटें मिलने से उत्साहित प्राचार्या डॉ संगीता अनेजा ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का आभार जताया है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक कार्यालय में विभिन्न विभागों में 29 पीजी सीट आवंटित करने के आशय से संबंधित आदेश शुक्रवार देर शाम प्राप्त हुआ। प्राचार्य ने बताया कि नेशनल मेडिकल काउंसिल (राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद) द्वारा मेडिकल कॉलेज पिलखनी को एमडी मेडिसिन विभाग के लिए आठ सीट, डर्मेटोलॉजी के लिए दो सीट, एनेस्थीसिया विभाग के लिए छह सीट, पीडियाट्रिक विभाग के लिए एक सीट, जनरल सर्जरी विभाग के लिए छह सीट, ऑर्थोपेडिक विभाग के लिए तीन सीट तथा ऑब्स एवं गाइनेकोलॉजी विभाग के लिए तीन सीट आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में प्रवेशार्थी शोध कार्यों को अंजाम देंगे। जिससे चिकित्सा व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार होगा तथा मरीजों के उपचार में भी गुणवत्ता एवं तीव्रता आएगी। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा नीट पीजी के माध्यम से काउंसलिंग के उपरांत अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें