फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फाइनल में माजरी ने टोडरपुर को हरा जीती ट्राफी

Fri, 03 Feb 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। टोडरपुर मिल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे क्षेत्रीय क्रिकेट लीग में दूसरा सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में माजरी की टीम ने टोडरपुर को हरा ट्राफी जीती।
विज्ञापन

पांच दिवसीय क्षेत्रीय क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। जिसमें पहले खेलते हुए बरथाकोरसी टीम ने आठ ओवर में 98 रन बनाए। इसके जवाब में माजरी की टीम ने तीन विकेट खोकर 99 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। थाना चिलकाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने फाइनल मैच में फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी और मैच खेल कर बड़े शॉट लगाए। शुक्रवार को दोपहर बाद खेले गए फाइनल मैच में टोडरपुर क्लब की टीम ने पहले खेलते हुए 100 रन बनाए। इसके जवाब में माजरी की टीम ने तीन विकेट खोकर 101 रन बनाकर मैच जीतकर ट्रॉफी तथा 7100 सौ रुपये का इनाम अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच मुराद अली और मैन ऑफ द सीरीज दीक्षित धीमान को दिया गया। मैच में अंपायर का दायित्व चौधरी मोबीन तथा अंकित चौधरी ने निभाया। स्कोरिंग राव साकिर एवं आमिर ने की। इस दौरान नीरज आर्य, मनोज सैनी, मुदस्सिर चौधरी लमान, गुरमेल चौधरी, सलमान, उस्मान चौधरी, सीटू आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें