फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: उप मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष से मिले मेयर डॉ. अजय कुमार

Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
डीएम डॉ दिनेश चंद्र से मिलते भाक्यू नेता मुकेश तोमर
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के नव नियुक्त मेयर डॉ. अजय कुमार और नगर विधायक राजीव गुंबर ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान नगर निगम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही निगम को बेहतर कैसे बनाया जाएगा, इसको लेकर मार्गदर्शन लिया। इनके अलावा उन्होंने लखनऊ में भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से भी मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से राजकीय मेडिकल कॉलेज व एसबीडी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने और एमआरआई मशीन स्थापित कराने के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन

23 मई को लगेगा अंतिम टीकाकरण शिविर
सहारनपुर। हज पर जाने वाले यात्री जो टीकाकरण से रह गए हैं, वह 23 मई को लगवा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि टीबी सेनोटोरियम में अंतिम विशेष शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर दो बजे ही टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें