फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मौलाना अरशद मदनी की अपील, बेझिझक करें मतदान

Thu, 04 May 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने निकाय चुनाव में मतदान करने को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अमन शांति का माहौल कायम रखें और बेखौफ होकर अपने वोट का इस्तेमाल करें। लोकतंत्र को बचाने और मजबूत करने के लिए निष्पक्ष चुनाव का होना बहुत जरूरी है। बुधवार को मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि निकाय चुनाव हो रहे हैं, और हर मतदाता का अधिकार है कि वो बिना डरे अपने वोट का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि सेक्युलरिज्म को बचाने के लिए निष्पक्ष चुनाव बहुत ज़रूरी है। मौलाना मदनी ने कहा कि किसी भी किस्म के बहकावे में न आएं और बेझिझक होकर अपने मत का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें