फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महायोजना 2031 स्वीकृत, प्राधिकरण की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

Wed, 19 Jun 2024 04:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 को स्वीकृति दे दी है। महायोजना को विकास प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में पास कराने के बाद अमलीजामा पहनाया जाएगा। महायोजना में कुछ संशोधन भी किया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर विकास प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित महायोजना 2031 को शासन स्तर से सशर्त स्वीकृति मिल गई है। शर्त यह है कि महायोजना को विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में भी पास कराना होगा। प्रस्तावित महायोजना में महानगर का दायरा बढ़कर 297 वर्ग किमी का हो गया है। इसमें 23700 हेक्टेयर क्षेत्रफल में से 12481.79 हेक्टेयर रकबे को आवासीय, सामुदायिक, व्यावसायिक, औद्योगिक आदि भू उपयोग के लिए आरक्षित किया गया है। शेष भूमि कृषि के लिए रखी गई है। महायोजना 2031 में नगर निगम क्षेत्र के साथ ही 142 गांवों को भी शामिल किया गया है। नए जुड़े 33 गांव के लिए अलग से महायोजना बनेगी। जिसका दायरा करीब 60 वर्ग किलोमीटर है।
अंबाला रोड एवं दिल्ली रोड पर लगेंगे उद्योग
विकास प्राधिकरण की महायोजना में उद्योगों का भी ख्याल रखा गया है। दिल्ली रोड, अंबाला रोड, देहरादून रोड, बेहट रोड और जनता रोड आदि पर उद्योगों के लिए भूमि आरक्षित रहेगी। इसके अलावा बाईपास और मिनी बाईपास के आसपास का क्षेत्र का मिश्रित भू-उपयोग रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ाें की नजर में महायोजना
भू-उपयोग श्रेणी -प्रस्तावित क्षेत्रफल
आवासीय - 5532.39 हेक्टेयर
व्यावसायिक - 485.87 हेक्टेयर
औद्योगिक 996.99 हेक्टेयर
कार्यालय 86.56 हेक्टेयर
सार्वजनिक एवं अर्ध सार्वजनिक 862.51 हेक्टेयर
पार्क एवं खुला क्षेत्र - 2229.53 हेक्टेयर
यातायात एवं परिवहन - 2245.19 हेक्टेयर
अन्य - 42.75 हेक्टेयर
कुल शहरीकरण योग्य क्षेत्र 2748179 हेक्टेयर

नोट: विकास प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार।

महायोजना 2031 को शासन से स्वीकृति मिल गई है। विकास प्राधिकरण बोर्ड की आगामी बैठक में इसे पास कराने के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
- आशीष कुमार, उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें