फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से मनाया साहिबजादों का शहीदी दिवस

विज्ञापन
उत्तर रेलवे पंचायती गुरूद्वारा खलासी लाइन में शहीदी समागम में शब्द कीर्तन करते रागी जत्थे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर रेलवे पंचायती गुरुद्वारा खलासी लाइन में गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों और माता का शहीदी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जत्थेदार गड़गज सिंह, हरजीत सिंह, अमर सिंह ने कहा कि दुनिया में गुरु गोविंद के साहिबजादों और माता की शहादत जैसी दूसरी कोई मिसाल नहीं है। गुरु गोविंद सिह ने धर्म के लिए जंग लड़ी। उनकी जंग किसी हिंदू या मुसलमान से नहीं थी। उनकी जंग जुल्म के खिलाफ थी और जंग लड़ते गुरु गोविंद का पूरा परिवार शहीद हुआ। इसके पश्चात गुरवाणी और आनंद साहिद जी का पाठ हुुआ और लंगर वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य सेवादार सरदार साहिब सिंह, बसपा पार्षद दल के नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू, सरदार आरपी सिंह, सरदार सुच्चा सिंह,, गोविंदर सिंह मौजूद रहे। उधर, शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में अंबाला रोड पर स्टाल लगाकर चाय और पकोड़े बांटे गए। इस दौरान जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, लवली सिंह, मोहित सिंह, करणप्रीत सिंह, कुनाल, गुरनीत सिंह, जसनीत सिंह, मुकेश मौजूद रहे।

उत्तर रेलवे पंचायती गुरूद्वारा खलासी लाइन में शहीदी समागम में मौजूद श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें