फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिताएं सजने को तैयार, बाजार हुए गुलजार

विज्ञापन
कोर्ट रोड पर सोना खरीदती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। करवाचौथ पर्व को लेकर विवाहिताओं में भारी उत्साह है। पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। कपड़ों में सिल्क और बनारसी साड़ियां महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं तो जेवरात में चेन सेट व अंगूठी की मांग ज्यादा है। दो साल कोरोना की वजह से बाजार प्रभावित हुआ था, लेकिन इस बार व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

13 अक्तूबर को मनाएं जाने वाले करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं संजने-संवरने के सामान के अलावा कपड़ों की जमकर खरीददारी कर कर रही हैं। बाजार में साड़ियों की कई तरह की वैरायटी आई हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा मांग बनारसी, सिल्क और कॉटन की साड़ी की है। इनके अलावा गाउन और क्राप टॉप की बिक्री खूब हो रही है। साथ ही गरारा, लाछे वाले सूट, कुुर्ती और प्लाजो को भी पसंद किया जा रहा है।
कोर्ट रोड के कपड़ा कारोबारी सत्यपाल का कहना है कि एक से तीन हजार रुपये तक की कीमत की साड़ियों की मांग ज्यादा है। इतने पैसों में बनारसी, सिल्क और कैटवॉक की अच्छी साड़ी बाजार में उपलब्ध है, जिन्हें महिलाएं देखते ही पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

खूब बिक रहे गाउन और प्लाजो
बदलते फैशन के हिसाब विवाहिताएं खरीददारी कर रही हैं। रायवाला बाजार के व्यापारी सतीश कालड़ा का कहना है कि महिलाएं साड़ी के अलावा गाउन और प्लाजो भी खूब पसंद कर रही हैं। गाउन की कीमत एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक है। इसी तरह एक से दो हजार रुपये तक प्लाजो भी बाजार में आए हुए हैं। बीते दो सालों में कारोबार कोरोना की वजह से कम रहा था, लेकिन इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
सोने-चांदी के जेवरात पर विशेष ऑफर
करवाथचौथ को लेकर सोने-चांदी के जेवरात की खरीदारी भी शुरू हो गई है। सराफा कारोबारी 25 प्रतिशत की छूट भी दे रहे हैं। कोर्ट रोड के सराफा व्यापारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि महिलाएं चेन सेट और अंगूठी ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसके अलावा मंगल सूत्र, पायजेब, बिछुओं की खरीदारी हो रही हैं। सराफा कारोबार को करवाचौथ पर्व से काफी उम्मीद है।

कोर्ट रोड पर सोना खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें