फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादीशुदा व्यक्ति पड़ोस से किशोरी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग अलग वर्गों का मामला होने से गांव में तनाव की स्थिति
विज्ञापन

देवबंद। खेड़ा मुगल क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा व्यक्ति पड़ोस में रहने वाली किशोरी को भगाकर ले गया। मामला अलग-अलग वर्गों का होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

रविवार को आरोपी व्यक्ति घर के सामने रहने वाली किशोरी को भगा ले गया। परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति के परिजनों ने पूछताछ की। जिसमें आरोपी के हिमाचल में होने की बात पता चली। पुलिस हिमाचल में बताए स्थान पर पहुंची, लेकिन वह वहां से भी फरार हो चुका था। मामला अलग-अलग वर्गों को होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें