फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मई तक तैयार होगा बाजार, नागरिकों की बढ़ेगी सुविधा

Thu, 11 Apr 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राकेश टाकीज के पीछे इंदिरा कॉलोनी में 100 दुकानों की मार्केट तैयार की जा ही है, जिसके मई तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके बाद निगम दुकानों का आवंटन करेगा। खास बात यह है कि इंदिरा कॉलोनी में आवंटन के बाद एक बाजार विकसित होगा, जिससे आसपास के नागरिकों को खरीदारी के लिए दूर के बाजारों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत उक्त दुकानों का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है, जो करीब 90 फीसदी पूर्ण हो चुका है। कार्य 15 जुलाई 2023 को शुरू हुआ। कार्य पूर्ण करने के लिए 14 अप्रैल 2024 की तिथि निर्धारित थी, लेकिन कार्य थोड़ा लेट हुआ है, जिसकी वजह से इसमें अभी समय लगेगा। हालांकि अधिकारी मई तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद जता रहे हैं। परियोजना 12.76 करोड़ रुपये से अधिक की है। जिस स्थान पर मार्केट तैयार की जा रही है। उसके आसपास लिंक रोड से सटी हुई कॉलोनियां हैं। इस क्षेत्र में कोई बड़ा बाजार भी नहीं है। ऐसे में उम्मीद है कि दुकानों के आवंटन के बाद क्षेत्र में एक बड़ा बाजार विकसित होगा, जो स्थानीय नागरिकों की जरूरतों को पूरा करेगा। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि दुकानें संभवत: एक महीने में पूर्ण हो जाएंगी, जिसके बाद इनका आवंटन नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें