फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरस्वती विहार में मंगलोत्सव कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को मंगलोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भागवताचार्य पवन नंदन महाराज पहुंचे। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमाें और योग आसनों का प्रदर्शन किया गया। भागवताचार्य पवन नंदन महाराज ने कहा कि माता के लिए उसके बच्चे कलेजे के टुकड़े होते हैंं। वह अपने नन्हे मुन्ने बालकों को शिक्षकों के ऊपर विश्वास करके ही विद्यालय में भेजती हैं शिक्षकों को भी उनका भरोसा बनाए रखना चाहिए। संचालन शिक्षिका नीना भाटिया और छात्र रजत राजदेव व अवंतिका ने किया। स्कूल अध्यक्ष यशपाल भाटिया, अमर गुप्ता, प्रधानाचार्या राशि पुंडीर, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वाई विमला, प्रो. अमिता अग्रवाल, लाज कृष्ण गांधी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक राकेश वीर, विधायक देवेंद्र निम, विधायक राजीव गुंबर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें