फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूनाबड़ी गांव में बुखार से युवक की मौत, गंदगी पसरी होने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नूनाबड़ी में बुखार से युवक की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नूनाबड़ी गांव में मंगलवार बुखार से युवक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक मलेरिया बुखार से पीड़ित था। जिसमें उसकी मौत हो गई।
नूनाबड़ी निवासी अकबर (38) पुत्र इमामुद्दीन की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अकबर को तीन दिन पूर्व मच्छर ने काट लिया था जिससे वह बुखार से पीड़ित था, चिकित्सकों ने उसकी टांग में सेप्टिक होना भी बताया था। ग्रामीण की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाजसेवी हाफिज मुईनुद्दीन ने बताया कि मृतक अकबर के मकान के सामने तालाब है, जिसमें गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लेकिन ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। कई बार वह जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। लेकिन गांव में सफाई व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। इसी के चलते ग्रामीण लगातार बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बताया कि एक सप्ताह पूर्व गांव के ही जमात अली (60) पुत्र शिबू भी मच्छरों के काटने के कारण मलेरिया से ग्रस्त हो गए थे। जिन्हें हालत गंभीर होने पर मुजफ्फरनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने प्रशासन से स्वच्छ भारत अभियान के तहत उनके गांव में भी साफ सफाई कराई जाए ताकि ग्रामीण अकाल मौत का शिकार होने से बच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें