सरसावा। पहचान छिपाकर हिंदू युवती की मांग में सिंदूर भरकर साथ रहने वाले ग्राम चौकीदार मुर्सलीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक गांव की युवती ने सरसावा थाने में 22 सितंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि मुर्सलीन ने खुद को मनोज शर्मा बता कर उसके साथ दोस्ती की। खुद को पुलिस में कांस्टेबल बताया। इसके बाद मार्च महीने में उसकी मांग में सिंदूर भरकर विवाह कर लिया और सहारनपुर शहर में किराए पर कमरा लेकर साथ रहने लगा। 17 सितंबर को उसे मुर्सलीन की सच्चाई पता चली। इसके बाद उसने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने कुम्हारहेड़ा के समीप से मुर्सलीन निवासी मोहल्ला हजारा थाना सरसावा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।