फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मलेरिया की जांच नहीं होगी प्रभावित, 50 हजार किट आवंटित

Mon, 17 Jun 2024 03:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में मलेरिया की जांच प्रभावित नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग को 50 हजार जांच किट प्रदेश मुख्यालय ने आवंटित कर दी हैं, जबकि 50 हजार और किट आवंटित होंगी। जांच के लिए प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को 10 किट दी गई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जून माह को मलेरिया माह के रूप में मना रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को मलेरिया के संबंध में जागरूक करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मच्छर व मलेरिया से बचाव के प्रति प्रेरित करेंगी। इसके साथ ही रैपिड टेस्ट डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरटीडीटी) किट से मलेरिया की जांच भी करेंगी। प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को 10 किट दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें किट से जांच का तरीका भी बताया गया है। जिले में करीब 3500 आशा कार्यकर्ता हैं, जिन्हें इस काम के लिए लगाया गया है।
-
जिले में अभी तक नहीं मिला मलेरिया पॉजिटिव
आशा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने ब्लॉक और क्षेत्रों में रैपिड टेस्ट डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से जांच शुरू कर दी है। खास यह है कि अभी तक हुई जांच के दौरान किसी व्यक्ति में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले दो साल से जिला मलेरिया मुक्त है। अगर इस बार भी मलेरिया का मरीज नहीं मिलता है तो जिला शासन स्तर से मलेरिया मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
वर्जन
मलेरिया जांच के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे दिया गया है। शासन से 50 हजार रैपिड टेस्ट डायग्नोस्टिक टेस्ट किट आवंटित हुई हैं। प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को 10 किट दी गई है। बुधवार तक 50 हजार और किट मिल जाएंगी। इससे जांच प्रभावित नहीं होंगी।
विज्ञापन


डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें