कंपनी बाग के प्रांगण में पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करते पुष्प प्रेमी
- फोटो : Floral exhibition in the premises of the company floral garden lover.
कंपनी बाग में आयोजित दो दिवसीय मंडलीय फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने किया। प्रदर्शनी में 181 प्रतिभागियों के 1714 प्रदर्शन शामिल किए गए।
राजकीय उद्योग प्रांगण में आयोजित प्रदर्शनी में मंडल में उत्पादित पुष्पों का प्रदर्शन कर जनसामान्य को पुष्प उत्पादन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसमें नवीन विकसित तकनीक जैसे पॉली हाउस में सब्जियों और फूलों की खेती, विभिन्न प्रजातियों की जानकारी के साथ ही शहद उत्पादन, मशरूम उत्पादन और प्रसंस्करण की जानकारी दी जा रही है।
प्रदर्शनी में व्यक्तिगत प्रदर्शनों के अलावा आईटीसी, इंडियन हर्ब्स, बजाज शुुगर मिल, आशा मॉर्डन स्कूल, ज्ञान कलश स्कूल, डैलमोंड इंटरनेशनल स्कूल आदि संस्थान भी भागेदारी कर रहे हैं। डीएम पवन कुमार रविवार को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान संयुक्त निदेशक उद्यान राजेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।