फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी की टीम ने जीता वॉलीबाल का मुकाबला

विज्ञापन
नारायण जनता इंटर कालेज महंगी की विजेता वालीबाल टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
महंगी की टीम ने जीता वॉलीबाल का मुकाबला
विज्ञापन

सहारनपुर, तीतरों। मंडल स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में नारायण जनता इंटर कालेज महंगी की अंडर-19 बालिका टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को तीन सेटों में से दो में हरा प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विजेता टीम को जिला क्रीड़ा अधिकारी ने पुरस्कृत किया।
महंगी स्थित इंटर कॉलेज की अंडर-19 की 12 बालिकाओं का जनपदीय स्तर पर वॉलीबाल टीम में चयन हुआ था। टीम प्रशिक्षक डॉ. जयराम सिंह जादौन ने बताया कि शनिवार को जनपद शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर की अंडर -19 बालिकाओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन मुजफ्फरनगर के मंदौड़ में किया गया। इसमें नारायण जनता इंटर कॉलेज की टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को पहले सेट 25-14 में हराया। जबकि दूसरे सेट में टीम 17-25 से हार गई। तीसरे व अंतिम रोमांचक सेट में टीम ने 25-18 से जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को मुजफ्फरनगर के जिला क्रीड़ा अधिकारी ने ट्राफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया। विजेता टीम में वर्षा, शिवानी, कोमल, नेहा, ज्योति, मंतशा, सानिया, सेंजल, शिवानी, शिवानी कश्यप, शिखा, शिवानी, रविता, नीरू, वंशिका, सलोनी शामिल रही। विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट मनोज चौधरी व प्रधानाचार्य डॉ. नरेश चंद चमोली ने विजेता टीम को उनकी कामयाबी पर बधाई देते हुए कहा कि यह जीत ऐतिहासिक शुरूआत है। विद्यालय के खेल शिक्षक अनिल वर्मा, अतुल त्यागी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें