सहारनपुर, नकुड़। सात वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी मदरसा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है।
गौरतलब है कि गत 19 जून को कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ने गई सात वर्षीय बच्ची से मदरसे में तैनात अध्यापक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के पिता ने उक्त आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी हाफिज जमीर निवासी मोहल्ला गाडान अंबेहटापीर को उसके मकान से गिरफ्तार किया। संवाद